मंत्री उमर सिंघार के समर्थन में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा - सरकार में किसी का भी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए

ग्वालियर। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वन मंत्री उमर सिंघार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार अपनी दम पर चलनी चाहिए, किसी का भी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उमंग ने जो मुद्दे उठाए हैं, उसको सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस विषय पर दोनों पक्षों को बैठाकर समाधान निकलाना चाहिए।
सिंधिया ने कहा कि 15 साल की कड़ी मेहनत के बाद कांग्रेस की सरकार बनी है। अभी कुछ ही महीने हुए है सरकार के बने हुए और मतभेद सामने आने लगे। उन्होंने कहा कि सीएम का दायित्व है कि वह दोनों पक्षों को बैठाकर उनके बीच सुलह कराएं
क्या है मामला - बता दें कि वन मंत्री उमर सिंघार ने हाल ही में कहा था कि पर्दे के पीछे दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कई आरोप भी लगाए। वन मंत्री ने कहा था कि दिग्विजय सिंह की शह पर प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS