अजब प्रेम की गजब कहानी: जब दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार, फिर हुआ कुछ ऐसा जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर से दो लड़कियों के बीच प्यार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेम प्रसंग में एक लड़की दूसरी नाबालिग लड़की को लेकर भाग गई। हालांकि पुलिस ने 19 वर्षीय लड़की के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया। लड़कियों का कहना है वह एक-दूसरे से प्यार करती हैं और एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ रहना चाहती हैं।
दरअसल, पूरा मामला अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाने पानगोला गांव का है। इसमें एक लड़की की उम्र 19 साल और दूसरी की 17 साल है। दोनों लड़कियां एक दूसरे के प्यार में इतना पागल है कि इसके पहले भी दोनों गांव से भागकर गुजरात चली गई थीं और घर वालों के समझाने के बाद पांच महीने पहले लौटी हैं। इस बीच जिसके बाद नाबालिग के परिवार ने उदयगढ़ पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। हालांकि तब पंचायत ने दोनों पर दंड लगाकर मामले को सुलझा लिया था।
इसके बाद, इस मामले को गांव की पंचायत के सामने रखा गया, जिसने तोड़ के तहत अपहरण की आरोपी लड़की के परिवार पर एक बकरी और 77,000 रुपये का जुर्माना लगाया था। भील आदिवासी पंचायत के फैसले के मुताबिक आरोपी के परिवार ने 17,000 रुपये और पंचायत को एक बकरी दी, इसके अलावा दूसरे पक्ष को 60,000 रुपये का भुगतान करने के साथ ही यह आश्वासन दिया कि उनकी बेटी का भविष्य में उनकी लड़की के साथ कोई संपर्क नहीं होगा।
लड़की होकर मानती है लड़का
दोनों में से एक बालिग लड़की खुद को लड़का मानती है और हुबहु लड़कों की तहर रहना पसंद करती है। उन्हीं की तरह पेंट-शर्ट पहनती हैं और हेयर स्टाइल भी लड़को की तरह रखती है। उसकी बात करने की स्टाइल भी लड़कों जैसी है।
पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक दो महीने पहले फिर से दोनों लड़कियां घर से भाग गईं थी। बताया जाता है इस बार भागने की प्लानिंग नाबालिग युवती ने की थी। पुलिस ने कई जगह छानबीन करने के बाद मंगलवार को दोनों को पकड़ लिया है। साथ ही बालिग युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS