एलएलबी के छात्र ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या के समय कर रहा था गर्लफ्रेंड से बात

इंदौर। शहर में आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के क्लर्क कॉलोनी से आया है जहां एलएलबी की तैयारी कर रहे छात्र ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
शनिवार देर रात परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के क्लर्क कॉलोनी में रहने वाले एलएलबी की पढ़ाई कर रहे छात्र नयन मौर्य ने अपने दादाजी की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नयन का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के वक्त वह युवती से फोन पर बात कर रहा था। युवती ने ही नयन के परिजन को फोन करके बताया कि वह कमरे में खुद को गोली मार रहा है।
जब तक परिवार के लोग नीचे नयन के पास पहुंच उसके पहले ही नयन ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद तत्काल नयन को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी बंदूक जप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS