LOCKDOWN : घरों के गेट पर कुछ चिपकाते संदिग्ध युवक कैमरे में कैद, इलाके में दहशत

X
By - Abhishek |20 April 2020 12:04 PM IST
युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों के गेट पर कुछ लगाया और वहां से चला गया। पढ़िए पूरी खबर-
भोपाल। कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में खौफ का माहौल है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वीडियो में एक संदिग्ध युवक कॉलोनी में लोगों के घरों में जाकर कुछ चिपकाता हुआ नजर आ रहा है।
यह घटना भोपाल को इन्द्रपुरी स्थित विश्वकर्मा नगर की है, जहां युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों के गेट पर कुछ लगाया और वहां से चला गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई वहीं घटना की खबर लगते ही लोगों में डर का माहौल है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS