साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बचाव में उतरे अमित शाह, कहा - हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाकर उन्हें फंसाया गया

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बचाव में उतरे अमित शाह, कहा - हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाकर उन्हें फंसाया गया
X
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को झूठे केस में फंसाया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाया गया था।

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को झूठे केस में फंसाया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाया गया था। दुनिया में देश की संस्कृति को इससे बदनाम किया गया। शाह ने कहा कि अब सवाल ये है कि स्वामी असीमानंद जी और बाकी लोगों को आरोपी बनाकर फर्जी केस बनाया तो, समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट करने वाले लोग कहां है, जो लोग पहले पकड़े गए थे, उन्हें क्यों छोड़ा गया।

शाह ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए तीखे सवाल किए। शाह ने कहा कि बाटला हाउस का जब इनकाउंटर हुआ, आतंकवादियों के मरने पर सोनियाजी को रोना आ गया। जबकि अपना एक बहादुर पुलिस इंस्पेक्टर वहां शहीद हो गया। उसकी मृत्यु पर रोना नहीं आया, इस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story