लोकसभा चुनाव 2019 : शहडोल से बीजेपी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने सपरिवार किया मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 : शहडोल से बीजेपी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने सपरिवार किया मतदान
X
शहडोल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्रि सिंह ने मतदान कर दिया है। उन्होंने पुष्पराजगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 145 में मतदान किया। उनके साथ उनके पति और भाई ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

भोपाल। शहडोल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्रि सिंह ने मतदान कर दिया है। उन्होंने पुष्पराजगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 145 में मतदान किया। उनके साथ उनके पति और भाई ने भी अपने मत का प्रयोग किया। बता दें कि देश के चौथे और प्रदेश के पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 6 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे है। इनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा हैं। सीएम कमलनाथ नेअपने मत का प्रयोग किया।

बता दें कि 2014 में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट सीट भाजपा ने जीती थीं। वहीं, अकेली छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस ने जीती थी। इन छह सीटों पर कुल 108 प्रत्याशी मैदान में हैं। सीधी में 26, शहडोल में 13, जबलपुर में 22, मंडला में 10, बालाघाट में 23 और छिंदवाड़ा में 14 उम्मीदवार हैं। छिंदवाड़ा विधानसभा उप-चुनाव में नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। इस विधानसभा में मतदाता मतदान केंद्र पर दो बार मतदान करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story