टीकमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार खटीक ने किया मतदान

टीकमगढ़। लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार खटीक अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान केंद्र में भीड़ होने की बजह से वीरेन्द्र खटीक अपने सरल स्वाभाव की तरह ही लाइन में खड़े रहे और मतदान करने के लिए इंतजार किया।
कुछ ही देर बाद वीरेन्द्र खटीक और उनकी पत्नी द्वारा मतदान किया गया। वीरेन्द्र कुमार खटीक टीकमगढ़ लोकसभा से 2 बार सांसद रहे हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं। टीकमगढ़ लोकसभा सीट से वीरेन्द्र कुमार खटीक को तीसरी बार भाजपा से प्रत्याशी बनाया गया।
टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर की कुल 8 विधानसभाओं में आज मतदान किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल और संबेदंशील इलाकों के साथ ही यूपी एमपी बॉर्डर पर विशेष फ़ोर्स लगाई गई, ताकि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS