लोकसभा चुनाव 2019 : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सपरिवार किया मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सपरिवार किया मतदान
X
मध्य प्रदेश में आज 6 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी प्रत्याशी राकेश सिंह ने साइंस कॉलेज स्थित बूथ में सपरिवार मतदान किया।

जबलपुर। मध्य प्रदेश में आज 6 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी प्रत्याशी राकेश सिंह ने साइंस कॉलेज स्थित बूथ में सपरिवार मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र का पर्व है, जनता अपना मन बना चुकी , देश को जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जता रही है, मोदी जी के नेतृत्व पर देश को भरोसा है।

बता दें कि देश के चौथे और प्रदेश के पहले चरण में मध्यप्रदेश में 6 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट हैं। बालाघाट के नक्सल प्रभावित इलाकों में भारी मतदान की खबर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story