लोकसभा चुनाव 2019 : राजगढ़ BSP प्रत्याशी निशा ने छोड़ा मैदान, चर्चाओं का बाजार गर्म

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोकसभा से बसपा पार्टी की उम्मीदवार निशा त्रिपाठी ने आज अपना नामांकन वापस लेकर चुनावी मैदान से खुद को अलग कर लिया है। जिसको लेकर राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि आखिर बीएसपी की महिला प्रत्याशी ने किसके डर से मैदान छोड़ दिया है।
राजगढ़ लोकसभा से बसपा ने पहली बार महिला प्रत्याशी को मौका देकर मैदान में उतारा था। गुना की रहने वाली निशा त्रिपाठी, बसपा नेता डॉक्टर ओपी त्रिपाठी की पत्नी हैं। टिकट मिलने के बाद से ही निशा त्रिपाठी अपनी जीत का दावा कर रही थी और नामांकन दाखिल करने के दौरान वो बग्गी पर सवार होकर गई थी।
उनकी रैली में जिस तरह की भीड़ थी उसे देखकर लग रहा था कि इस बार राजगढ़ लोकसभा में त्रिकोणी मुकाबला हो सकता हैं लेकिन बीच चुनाव मैदान में से अचानक निशा त्रिपाठी ने अपना नामांकन वापस लेकर सब को चौंका दिया है। जिसके बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चाओं में बना है, आखिर कार जीत का दावा करने वाली निशा त्रिपाठी किससे डर गईं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS