सीएम कमलनाथ का विवादित बयान, कहा - क्या बीजेपी नेताओं की पत्नियां अपने गहने बेचकर चुनाव प्रचार के लिए पैसा देती हैं

भोपाल। एमपी के सीएम कमलनाथ का विवादित बयान सामने आया है। कमलनाथ ने बीजेपी और पीएम मोदी पर सवाल करते हुए कहा कि इनके खर्च के लिए पैसा कहां से आता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इन्होंने पैसा खर्च किया। अब लोकसभा में पैसा खर्च कर रहे हैं। क्या बीजेपी नेताओं की पत्नियां गहने बेचकर चुनाव खर्च का पैसा देती है।
Kamal Nath: I want to ask Modi Ji, the money spent on his plane rides, on MP assembly election, money that is being spent on ongoing Lok Sabha elections, from where do they get the money? Are the wives of BJP leaders selling their jewellery to bear the expenses of elections? pic.twitter.com/QWwm4hPWJA
— ANI (@ANI) April 28, 2019
बता दें कि प्रदेश में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग का आगाज हो रहा है। चौथे चरण में प्रदेश की 6 सीटों पर मतदान किया जाना है। जिनमें बालाघाट, जबलपुर, सीधी, छिंदवाड़ा, मंडला और शहडोल की सीट शामिल है। बता दें कि प्रदेश में चार चरणों में चुनाव होना है। यहां कुल 29 लोकसभा की सीटें है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS