लोकसभा चुनाव 2019 : मध्य प्रदेश में 6 सीटों के लिए वोटिंग शुरु, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह ने किया मतदान

भोपाल। देश के चौथे और प्रदेश के पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 6 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे है। इनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा हैं। इन छह सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। शहड़ोल से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह नें अपने मत का प्रयोग किया है। शहड़ोल जिले के बलपुरवा वार्ड क्रमांक 32 में प्रमिला सिंह ने मतदान किया। वहीं बीजेपी की तरफ से हिमाद्री सिंह मैदान में है।
बता दें कि 2014 में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट सीट भाजपा ने जीती थीं। वहीं, अकेली छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस ने जीती थी। इन छह सीटों पर कुल 108 प्रत्याशी मैदान में हैं। सीधी में 26, शहडोल में 13, जबलपुर में 22, मंडला में 10, बालाघाट में 23 और छिंदवाड़ा में 14 उम्मीदवार हैं। छिंदवाड़ा विधानसभा उप-चुनाव में नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। इस विधानसभा में मतदाता मतदान केंद्र पर दो बार मतदान करेंगे।
इस चरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं, छिंदवाड़ा विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मैदान में हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS