रोड शो के बाद ज्योतिरादित्य ने भरा नामांकन, बैंड बाजे के साथ पहुंचे कलेक्टर दफ्तर

शिवपुरी। गुना से लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी पहुंचकर शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैंड बाजा के साथ रोड शो करते हुए खुली जीप पर सवार होकर नामांकन भरने आए थे।
इससे पहले आज सुबह वो जब गुना से नामांकन भरने के लिए निकले थे तो रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वो जिस भी रास्ते से गुजरे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। उनका काफिला मयाना, बदरवास, लुकवासा, कोलारस होते हुए शिवपुरी पहुंचा।
बता दें गुना सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के डॉ. केपी यादव से है। यादव पहले कांग्रेस में थे और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुके हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में मुंगावली से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS