पिपरिया में राहुल गांधी ने साधा पीएम पर निशाना, कहा - चौकीदार चोर है का नारा जनता की आवाज है

होशंगाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिपरिया में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि ने चौकीदार चोर है नारा मैंने नहीं दिया, ये जनता की आवाज है। मैं चौकीदार कहता हूं लोग चोर के नारे लगाने लगते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने जनता से झूठ बोला। उन्होंने 15 लाख देने को कहा था, लेकिन सिर्फ 15 लोगों को ही फायदा पहुंचाया। राहुल गांधी ने अपने न्याय योजना की बात करते हुए कहा कि हमने 25 करोड़ लोगों को देने का वादा किया है। व्यापम को लेकर भी राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।
राहुल गांधी ने कहा कि 75 दिन में हमने अपने वादे पूरे किए। 47 लाख किसानों में से 21 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। शिवराज कहते हैं किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है। हमें मोदी-शिवराज का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए, हमें जनता का प्रमाण पत्र चाहिए। पिपरिया से मेरा पुराना संबंध है। इसे छिंदवाड़ा से जोड़ा जाए ये मेरा सपना है, इस फैसले को आपको करना है। मुझे विश्वास है आप सबका साथ मुझे मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी से सभी का कारोबार चौपट हो गया। देश की जनता सड़कों पर परेशान है और चौकीदार हवाई जहाज में घूम रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS