दिग्विजय सिंह ने किया कन्हैया कुमार का समर्थन, कहा - आरएसएस के लड़कों ने लगाए थे देश विरोधी नारे

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कन्हैया कुमार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं और उन्हें खुलेआम समर्थन देता हूं। दिग्विजय ने यह भी बताया कि 8 और 9 मई को कन्हैया कुमार भोपाल प्रचार के लिए आ रहे हैं। बता दें कि रविवार सुबह शहर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाकपा को विचारधार की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी बताया।
Digvijaya Singh:Main Kanhaiya Kumar ka samarthak hoon.Aur maine apne party mein bhi iss baat ko kaha ki RJD ne bohot badi galti ki hai aur maine koshish ki baat karne ki yeh seat CPI ko dena chahiye. Aur mujhe iss baat ki khushi hai 8 aur 9 ko vo prachar karne Bhopal aaraha hai. pic.twitter.com/acTIbiT1uZ
— ANI (@ANI) April 28, 2019
दिग्विजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और कार्ल मार्क्स में थोड़ा सा ही फर्क था। उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भोपाल लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह का मसर्थन करने की बात कही है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर देश विरोधी नारे लगाने का झूठा आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा, "एक चैनल ने भाजपा और आरएसएस के लड़कों को खड़ा करके टुकड़े-टुकड़े के नारे लगवाए और दूसरों को बदनाम किया।''
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS