लोकसभा चुनाव 2019 : कल से पद यात्रा की शुरुआत करेंगे दिग्विजय सिंह, भोपाल की सातों विधानसभा में करेंगे भ्रमण

भोपाल। भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पद यात्रा करने वाले है। जानकारी के मुताबिक वे पांच मई से पद यात्रा की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा है कि राजधानी की सात विधानसभाओं में मतदाताओं से रूबरू होने के लिए भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पदयात्रा शुरू करेंगे। पदयात्रा हुजूर विधासनभा के तहत आने वाले बैरागढ़ से शुरू होगी। इस यात्रा में भाजपा के कब्जे वाली गोविंदपुरा, नरेला और हुजूर विधानसभा शामिल है।
जानकारी के मुताबिक दिग्विजय सिंह सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा का रोडमैप भी उन बूथों के आधार पर तैयार किया जा रहा है जहां कांग्रेस की स्थिति कमजोर रही है। पदयात्रा की जिम्मेदारी मंत्री पीसी शर्मा और जिला कांग्रेस को सौपी गई है। बता दें कि भोपाल में 12 मई को चुनाव होना है। इस बार भोपाल की सीट को सबसे हाईटेक सीट माना जा रहा है। जहां बीजेपी की तरफ साध्वी प्रज्ञा मैदान में है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS