लोकसभा चुनाव 2019: मप्र में 8 सीटों समेत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान कल Video

लोकसभा चुनाव 2019: मप्र में 8 सीटों समेत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान कल Video
X
लोकसभा चुनाव 2019 में 6वें चरण का मतदान रविवार को होगा। इस चरण में 7 राजयों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। कुल 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 10.16 करोड़ मतदाता करेंगे। 6वें चरण के लिए प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद थम गया।

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 में 6वें चरण का मतदान रविवार को होगा। इस चरण में 7 राजयों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। कुल 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 10.16 करोड़ मतदाता करेंगे। 6वें चरण के लिए प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद थम गया।

लोकसभा चुनाव के छठे और मध्यप्रदेश के तीसरे चरण में रविवार को कांग्रसे के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद सिंह तोमर और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के राजनीतिक भाग्य का फैसला होेने वाला है। इस चरण में राज्य की आठ सीटों पर मतदान होना है। इनमें सात सीटें फिलहाल भाजपा के कब्जे में हैं। इस चरण में 8 लोसकसभा क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल व राजगढ़ में मतदान होगा। कुल एक करोड़ 44 लाख 41 हजार वोटर मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें से 13 सीटों पर दो चरणों में मतदान हो चुका है।

भोपाल : सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है, जहां भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उम्मीदवार हैं।

गुना : गुना संसदीय क्षेत्र में चार बार से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के केपी यादव से है।

ग्वालियर : ग्वालियर में इस बार मुकाबला कांग्रेस के आशोक सिंह और भाजपा के विवेक शेजवलकर के बीच है। सिंह बीते दो चुनावों से हारते आ रहे है।

मुरैना : इस बार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। तोमर ने पिछला चुनाव ग्वालियर से जीता था। तोमर का यहां मुकाबला कांग्रेस के राम निवास रावत से है। इस सीट पर 1996 से भाजपा का​ कब्जा है।

राजगढ़ : कांग्रेस ने माना सुस्ताना को उम्मीदवार बनाया है, तो दूसरी भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद रोडमल नागर को दोबारा मैदान में उतारा है।

विदिशा : यहां मुकाबला इस बारदो नए चेहरों के बीच है। भाजपा ने जहां रमाकांत भार्गव को मैदन में उतारा है तो कांग्रेस ने शैलेंद्र पटेल पर दांव लगाया है। इस सीट पर पिछली बार सुषमा स्वराज ने जीत दर्ज की थी।

भिंड : भिंड से भाजपा ने संध्या राय और कांग्रेस ने देवाशीष जरारिया को मैदान में उतारा है।

सागर : वहीं सागर में भाजपा के रायबहादुर सिंह का मुकाबला कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर से है।

इन राज्यों में होगा मतदान

रविवार को यूपी की 14 सीटों पर, मप्र की 8 सीटों पर, ​हरियाणा की 10 सीटों पर, दिल्ली की 7 सीटों पर, झारखंड की 4 सीटों पर और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटर अपनी प्रतिनिधि चुनेंगे। 6वें चरण के चुनाव में वोटिंग के लिए 1.13 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में जहां कुल मतदाता 10.16 करोड़ हैं वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 5.42 करोड़ है और महिला मतदाताओं की संख्या 4.74 करोड़ है व 3307 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस चरण में उम्मीदवारों की संख्या 999 है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story