साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ फातिमा सिद्दीकी ने खोला मोर्चा, कहा - मोदी से बैर नहीं, साध्वी तेरी खैर नहीं

सीहोर। भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ फातिमा सिद्दीकी ने मोर्चा खोल दिया है। भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रही फातिमा सिद्दीकी ने साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि वह साध्वी के लिए प्रचार करने नहीं जाएंगी। उन्होंने साध्वी के विरोध में नारा भी गढ़ दिया है। उन्होंने मोदी तुझसे बैर नहीं, साध्वी तेरी खैर नहीं का नारा गढ़ दिया है। फातिमा सिद्दीकी ने कहा कि ,गंगा जमुनी तहजीब भोपाल की पहचान है। वो पार्टी में हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने नहीं आई थी, वह शिवराज सिंह को देखकर बीजेपी में आई थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गलत प्रत्याशी चयन किया है। अलोक संजर, अलोक शर्मा, विश्वास सारंग और सुरेन्द्रनाथ सिंह जैसे कई अच्छे नेता उम्मीदवार हो सकते थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS