लोकसभा चुनाव 2019 : मध्यप्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सपरिवार किया मतदान

भोपाल। मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान किया जा रहा है। मुरैना, भिंड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल एवं राजगढ़ में मतदान सुबह सात बजे से लोग भारी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सीहोर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गृहग्राम जैत में मतदान किया। पोलिंग बूथ नंबर 24 पर वे अपने परिवार सहित पहुंचे, उनके साथ धर्म पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय और कुणाल ने भी मतदान किया।
बता दें कि आज प्रदेश की जिन आठ सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है, उसमें से 2014 के चुनाव में बीजेपी को 7 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में सिर्फ गुना की सीट गई थी। वहीं अगर प्रदेश की बात करें तो बीजेपी को 29 में से 27 सीटें हासिल हुई थी। कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीट गई थी।
19 मई को यहां होगा मतदान: सातवें और अंतिम चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों देवास, उज्जैन, इंदौर, धार, मंदसौर, रतलाम, खरगोन और खंडवा में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS