मध्य प्रदेश बीजेपी को लगा झटका, पूर्व विधायक निशिथ पटेल कांग्रेस में शामिल

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले एमपी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक व भाजपा नेता निशिथ पटेल ने भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। वे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। बता दें कि निशिथ 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। वे अब फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद जीएसटी के सरलीकरण के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जबलपुर को लेकर कहा कि हम जबलपुर के कलंकित इतिहास को बदलेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS