लोकसभा चुनाव 2019 : साध्वी प्रज्ञा के नामांकन के दौरान हंगामा, NCP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

भोपाल। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज आला नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक रुप से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान जब वो कलेक्ट्रेट पहुंचीं तो एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काला झंडा दिखाया। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। उसके बाद पुलिस ने मामले को संभाला। इससे पहले उन्होंने रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया।
इस मौके पर प्रदेश के तमाम आला नेता मौजूद रहे। बता दें कि सोमवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुभ मुहूर्त में दो सेट नामांकन दाखिल किए थे। इस दौरान 11 पंडितों ने स्वस्तिवाचन किया था। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चार महीने में ही प्रदेश को बर्बाद कर दिया।
नामांकन से पहले सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी बहन संत है और अपना जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया। हमारी इस बहन को भगवा आतंकवाद के नाम पर अमानुषिक यातनाएं दी गईं। कानून का दुरुपयोग करने वालों से भोपाल की जनता हिसाब चुकता करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS