Lok Sabha Election 2019 : बांधवगढ़ में पड़ा मात्र 1 वोट, शाम 6 बजे 65.86 प्रतिशत हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2019 : बांधवगढ़ में पड़ा मात्र 1 वोट, शाम 6 बजे  65.86 प्रतिशत हुआ मतदान
X
Lok Sabha Election 2019 Phase 4 : लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान होगा और वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। इस चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और छिन्दवाड़ा लोकसभा सीट शामिल है।

Lok Sabha Election 2019 Phase 4 : लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान होगा और वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। इस चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और छिन्दवाड़ा लोकसभा सीट शामिल है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए एक करोड़ 5 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके 108 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान का समय 7 बजे से शाम 4 बजे रहेगा, बाकी सभी पर 7 बजे से सायं 6 बजे तक वोटिंग होगी। वर्ष 2014 में इनमें से पांच सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। वहीं, छिन्दवाड़ा सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। इस सीट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (73) का मुकाबला भाजपा के नए चेहरे विवेक साहू (38) से होगा। मध्यप्रदेश की इन 6 लोकसभा सीटों पर कुल 108 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से सीधी में 26, शहडोल में 13, जबलपुर में 22, मण्डला में 10, बालाघाट में 23 एवं छिन्दवाड़ा में 14 उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 13,491 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। वहीं, इन छह सीटों पर कुल एक करोड़ पांच लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से करीब 51.55 लाख महिला एवं 178 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ (छिन्दवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी) तथा मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह (जबलपुर) एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला से भाजपा प्रत्याशी) जैसे दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।

Lok Sabha Election 2019 Phase 4 Live News Updates

मध्यप्रदेश में शाम 6 बजे तक पड़े 65.86 प्रतिशत मतदान





मध्यप्रदेश में 6 सीटों पर शाम पर 5 बजे तक 59.96 वोट।


शहड़ोल लोकसभा में शाम 5 बजे तक 60.25 फीसदी मतदान।

भाजपा प्रत्याशी राीति को जान से मारने की धमकी


सीधी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशाी रीति पाठक को जान से मारने की धमकी मिली है। रीति पाठक आज चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुरहट विधानसभा क्षेत्र के कोष्टा पोलिंग बूथ पर गई थी जहां उन्होंने मतदान केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। जिससे कुछ लोग भड़क गए और रीति पाठक को जान मारने की धमकी देने लगे।


बांधवगढ़ में 4 बजे तक पड़ा मात्र 1 वोट

शहडोल संसदीय क्षेत्र उमरिया के बांधवगढ़ विधानसभा 89 के मतदान केंद्र कठौतिया बूथ क्रमांक 170 में लगभग 1300 वोटों में से शाम 4 बजे तक मात्र 1 ही वोट पड़ा। यहां ग्रामीणों ने पानी, बिजली और सड़क को लेकर किया मतदान का बहिष्कार किया है।


मध्यप्रदेश में 6 सीटों पर शाम 4 बजे तक हुआ 55.31 प्रतिशत हुआ मतदान।


सोशल मीडिया पर मतदान करते वीडियो हो रहे वायरल

जबलपुर में इस समय सोशल मीडिया मे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग निर्वाचन आयोग के निर्देशों की धजिज्यां उड़ाते नजर आ रहे हैं। दरअसल मतदाता मतदान करने के दौरान मोबाइल से एवीएम मशीन पर वोटिंग करते हुए ​वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं। बताया जा रहा है यह वीडियो कैन्ट क्षेत्र का है वहीं चुनाव मतदान कर्मी अपनी काम लापरवाही बरतते हुए इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।


जबलपुर संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभा के दोपहर बाद 3 बजे तक 53.87 फीसदी मतदान।

बरगी- 58.85%

पाटन- 56.55%

जबलपुर पश्चिम- 47.92%

जबलपुर उत्तर-53.54%

जबलपुर पूर्व- 46.30%

जबलपुर केंट-51.53%

पनागर-58.0%

सिहोरा-58.58%

पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा ने किया मतदान

सिवनी में परिवारजनों और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में 92 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा ने मतदान किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से जिले के हित में मतदान करने की अपील की।


बालाघाट लोकसभा क्षेत्र मे दोपहर 3 बजे तक 55.19 प्रतिशत मतदान हुआ। बैहर मे 63%, लांजी मे 56%, परसवाड़ा मे 55%, बालाघाट में 56%, वारासिवनी मे 59%, कटंगी मे 58%, बरघाट मे 52% एवं सिवनी मे 49 मतदान हुआ है।

मध्यप्रदेश में 6 सीटों पर 3 बजे तक हुआ 50.61 प्रतिशत मतदान।


फर्स्ट टाइम वोटर वंशिका तिवारी मतदान करने खासतौर पर मुंबई से जबलपुर आईं। बारहवीं के बाद मुंबई में ग्रेजुएशन कर रही वंशिका इस मौके को छोड़ना नही चाहती थीं।


भोपाल में बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने उमा भारती से मुलाकात की. इस दौरान उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा भावुक होकर गले लग रोने लगीं।


डिंडौरी के एक मतदान केंद्र में पोलिंग बूथ से बस टकरा गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस पोलिंग बूथ क्रमांक 104 में जा टकराई। घटना के वक्त बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथ में मौजूद थे।



उमरिया में जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने किया अपने मत का प्रयोग।


मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों के लिए दोपहर 1 बजे 42.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

शहडोल संसदीय क्षेत्र के उमरिया जिले में 1 बजे तक 43.48% मतदान हुआ।

मंडला संसदीय क्षेत्र के डिण्डोरी में 100 वर्ष एक बुजुर्ग भरी गर्मी में चलते हुए मतदान करने पहुंचे। लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाने इन बुजुर्गों के जज्बे को सलाम।


अब तक की सबसे बेहतरीन तस्वीर शहडोल की है जहां शांता तिवारी अपने नवजात बच्चे को लेकर भरी गर्मी में लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी देने आई। गर्व की स्याही को दिखते हुए इस महिला के जज्बे को सलाम।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मॉक पोल टेस्ट के दौरान 57 बैलेट यूनिट, 56 कंट्रोल यूनिट और 147 वीवीपैट बदले गए।

उमरिया में 92 वर्षीय बानो बी ने भी किया अपने मत का प्रयोग। व्हीलचेयर में बैठकर आई मतदान करने।


मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत 28.67 रहा।


शहड़ोल लोकसभा के आठ विधानसभाओं में 12 बजे तक 31.09 प्रतिशत मतदान...

विधानसभा वार स्थिति

जयसिंहनगर-35.47℅

जैतपुर-36.76℅

कोतमा-25.82℅

अनूपपुर-29.50℅

पुष्पराजगढ़-33.95℅

बांधवगढ़-31.21℅

मानपुर-30.46℅

बडवारा-26.38℅

जबलपुर में बीई की छात्रा भवानी यादव के दोनों हाथ नहीं है। पैर से उन्होंने साइन किए और इसके बाद अपनी मम्मी की सहायता से वोट दिया। मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी ने जमीन पर बैठ उनके पैर में स्याही लगाई।


बालाघाट के मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने आईं दो सहेलियां।


6 सीटों पर अभी तक पड़े मतदानों का प्रतिशत

जबलपुर : 22.44 प्रतिशत

शहडोल : 31.90 प्रतिशत

छिंदवाड़ा : 26.69 प्रतिशत

बालाघाट : 27.77 प्रतिशत

मंडला : 27.80 प्रतिशत

सीधी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल ने अपने गृहग्राम शिवराजपुर स्थित मंदिर में पूजन अर्चन किया और इसके बाद मतदान के लिए रवाना हुए।


जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व पार्टी प्रत्याशी राकेश सिंह ने साइंस कॉलेज स्थित बूथ में सपरिवार डाला वोट। राकेश सिंह ने कहा कि ये लोकतंत्र का पर्व है जनता अपना मन बना चुकी है। देश की जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जता रही है, मोदी जी के नेतृत्व पर देश को भरोसा है।



बुजुर्गों में भी दिख रहा उत्साह

बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। नरसिंहपुर के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के मलाह पिपरिया में 96 वर्षीय जीवनलाल ने व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया। मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे उन्हें मतदान करने में कोई दिक्कत न आए।


भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक ने पति रजनीश पाठक के साथ अपने गृह ग्राम पतुलखीमें किया मतदान।


चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों ने भी समय निकाल कर परिवार के साथ वोट दिया और लोगों मतदान करने के लिए प्रेरित किया।


मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत भी मतदान करने पहुंचे।


सीधी में मतदान का बहिष्कार, कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

सीधी के चुरहट विधानसभा क्षेत्र के बरदैला पोलिंग बूथ में लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार। अभी तक नहीं शुरू हो पाया मतदान। गत दिनों रामपुरनैकिन एसडीएम कार्यालय में पदस्थ लिपिक बदरौला गांव के राजेन्द्र द्विवेदी की आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों के गिरफ्तारी करने की बात कर रहे हैं। इसके बाद मतदान करने जाएंगे।


जबलपुर : गलगला स्थित मतदान केन्द्रों का कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण।


मध्यप्रदेश के 6 लोकसभा सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी। सभी 6 क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक ये रहें मतदान प्रतिशत।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही. एल. कांता राव की प्रेस कांफ्रेंस।


जबलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा ने लाइन में खड़े होकर पत्नी आरती तन्खा के साथ आर्य कन्या शाला में मतदान किया। तन्खा ने भाजपा द्वारा बूथ पर फोटो पर्ची बांटे जाने की शिकायत की जिसके बाद निर्वाचन आयोग हरकत में आया।


दमोह सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने शक्ति नगर स्थित ईडन किड्स केयर स्कूल में परिवार संग वोट डाला ।


बालाघाट खैरलांजी के शासकीय प्राथमिक शाला घुबड़गोंदी में सांसद प्रत्याशी बोधसिंग भगत ने भगवान हनुमान की पूजा अर्चना करने के बाद मां का आशीर्वाद लेकर मतदान किया। मतदान के बाद प्रत्याशी भगत ने आम मतदाता से भी मतदान करने की अपील की।


सीधी संसदीय चेत्र में अभी तक 11.23 फ़ीसदी मतदान हो चुका है। सीधी जिले के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया वहीं पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने भी मतदान केंद्र जाकर मतदान किया निर्भीक और निष्पक्ष मतदान करने की अपील भी की।


मध्यप्रदेश में पहले चरण के मतदान को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह। सभी 6 संसदीय क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर बढ़-चढ़कर मतदान कर रहीं महिलाएं।


शहड़ोल जिले में सुबह 9 बजे तक 10.87 प्रतिशत मतदान। जिले के जैतपुर विधानसभा में 12 प्रतिशत जयसिंहनगर विधानसभा में 10.77 प्रतिशत हुआ मतदान। वहीं पूरे संसदीय क्षेत्र में 9.62 प्रतिशत मतदान।


बंधवाबड़ा में ग्रामीणों ने कहा नहर नहीं तो वोट नहीं

लोकसभा क्षेत्र बंधवाबड़ा के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार। मतदान केंद्र क्रमांक 251 में ग्रामीणों ने किया बहिष्कार। 10 वर्षो से कर रहे हैं मुआवजे की मांग। मामला शहड़ोल जिले के ग्राम बंधवाबड़ा का। यहां लगभग 1500 मतदाता हैं। 25 किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला। यहां नहर नहीं तो वोट नहीं का नारा लगा रहे हैं ग्रामीण। जेल भेजने की धमकी देने का ग्रामीणों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया है।


मानपुर में एक घंटे देर से शुरू हुआ मतदान

उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत मुंगमानी और टिकुरी में एक घण्टे तक मशीन खराब होने के कारण मतदान एक घंटे देर से शुरू हुआ। अभी 9 बजे तक मात्र 31 वोट पड़े हैं।

डिण्डोरी में लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार, नहीं पहुंचा कोई ​अधिकारी

मंडला संसदीय क्षेत्र डिण्डोरी जिले के मोहतरा, कारीगडहरि, कारोपनी, उदरि मझियाखर, धुर्रा में लोग चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कई दिनों से हमारी मांग पूरी नहीं की जा रही है। जिसके कारण मतदान का बहिष्कार किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।


मतदानकर्मी राजकुमारी की हालत बिगड़ी

शहडोल शहर के पोलिंग बूथ नंबर 187 में महिला मतदान कर्मचारी राजकुमारी की अचानक तबीयत खराब हो गई।जिसके बाद राजकुमारी की जगह पर रिजर्व कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम भी मतदान केंद्र पर पहुंच गई थी।

भाजपा प्रत्याशी हिमाद्रि सिंह ने पुष्पराजगढ़ मतदान केंद्र क्रमांक 145 जाकर किया मतदान। हिमाद्रि ने मतदाताओं से अपने उज्जवल भविष्य और मजबूत सरकार और मजबूत राष्ट्र के लिए अपने अपने घरों से निकल कर करें मतदान।


शहडोल में वापस लौट रहे मतदाता

शहडोल में जानकारी के आभाव में मतदाता लौट रहे हैं। सिर्फ बीएलओ कि पर्ची लेकर मतदान करने पहुंचे मतदाताओं को वापस जाना पड़ रहा है। बीएलओ द्वारा वितरित पर्ची के साथ वोटर आईडी या आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। हाल ही के विधानसभा चुनाव के दौरान बीएलओ द्वारा बांअी पर्ची पर हुआ था मतदान।

सीधी जिले के ग्राम बोदरह में 72 वर्षीय तिजौआ सिंह गौड़ मतदाताओं के लिए मिसान बन गईं। सारे काम छोड़कर उन्होंने सबसे पहले मतदान किया।


पोलिंग बूथ चेक करने गए ASI की हार्ट अटैक से मौत

साीधी में एएसआई गप्पू यादव निवासी इंदौर, पेट्रोलिंग मोबाइल पुलिस में ड्यूटी में था, बढौरा सेक्टर में, एक पोलिंग बूथ चेक करने के बाद शौंच के लिए गया था, वहीं हार्ट अटैक से मौत, जिला अस्पताल लाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया।


छिंदवाड़ा : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ संग जाकर शिकारपुर मतदान केंद्र 17 में अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ विधानसभा उप-चुनाव जबकि उनके बेटे नकुल नाथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। छिंदवाड़ा में 14 प्रत्याशी मैदान में उतरे है।


ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

शहडोल जैतपुर विधानसभा के ग्राम पड़रिया में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। सड़क और पानी की समस्या को लेकर पहले भी प्रशासन को उन्होंने अवगत कराया था। ग्रामीण मतदान नहीं करने की बात पर अड़े हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है, निर्वाचन अधिकारी गांव भी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

अनूपपुर : कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता आईकॉन ओमकार सिंह ने परिवार सहित सुबह वोट दिया और सभी मतदाताओं से वोट देने की अपील की।


नक्सल प्रभावित क्षेत्र बैहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करणपुरा के मतदान केंद्र में मतदाताओं की लंबी कतार लगी है।


शहडोल : लालपुर मतदान केंद्र क्रमांक 110, 112 में ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान प्रभावित हुआ, बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई।

सीधी : कोटह में महिलाएं भी बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रही हैं। बालाघाट में बूथ क्रमांक 228 में कमल की पर्ची निकलने की शिकायत के बाद कुछ देर लिए मतदान प्रभावित हो गया।

जबलपु : मतदान केंद्रों में मतदाताओं को वोट देने के लिए करीब 40 सेकेंड का समय लग रहा है। सिविल लाइन स्थित साइंस कॉलेज मतदान केंद्र पर भी सुबह से बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं।


बालाघाट : बालाघाट के मतदान केंद्रों पर सुबह मॉकपोल हुआ। इसके बाद वोटिंग शुरू हुई। सुबह मतदाता केंद्र की सूची में वोटर अपना नाम खोजते नजर आए। शहडोल में मॉडल बूथ सोहागपुर में लंबी लाइन लगी है। शहडोल कलेक्टर भी पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते नजर आए। अनूपपुर में भी मतदाताओं में वोट देने का उत्साह नजर आ रहा है, यहां पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लाइन लगी है।

शहड़ोल : शहड़ोल से कांग्रेस प्रत्यासी प्रमिला सिंह नें बलपुरवा वार्ड क्रमांक 32 में किया मतदान। स्थानीय निवासियों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केन्द्रों में सुबह से ही लगी लंबी कतारें लगने लगी हैं।


जुन्नरदेव छिन्दवाड़ा : लोकसभा भाजपा के प्रत्याशी नाथन शाह कवरेती ने अपना वोट बूथ 172 पनार में अपना वोट डाला।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story