मध्यप्रदेश में आठ सीटों के लिए मतदान जारी, ड्यूटी के दौरान कर्मचारी और पीठासीन अधिकारी की मौत

मध्यप्रदेश में आठ सीटों के लिए मतदान जारी, ड्यूटी के दौरान कर्मचारी और पीठासीन अधिकारी की मौत
X
मध्य प्रदेश में भी दो अलग-अलग मामलों में चुनाव ड्यूटी के दौरान दो सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई। धार लोकसभा सीट के जलवत पोलिंग बूथ में तैनात गरु सिंह चोगड़ की रविवार सुबह हार्ट फेल होने से मौत हो गई।

भोपाल। अंतिम चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश की आठ लोकसभा सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन एवं खण्डवा के लिए मतदान किया जा रहा है। लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। कोई जरूरी काम छोड़कर वोट डालने जा रहा है तो कोई शादी के फेरे लेने से पहले लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दर्ज करा रहा है।

ड्यूटी के दौरान कर्मचारी और पीठासीन अधिकारी की मौत - मध्य प्रदेश में भी दो अलग-अलग मामलों में चुनाव ड्यूटी के दौरान दो सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई। धार लोकसभा सीट के जलवत पोलिंग बूथ में तैनात गरु सिंह चोगड़ की रविवार सुबह हार्ट फेल होने से मौत हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएल कांताराव ने इसकी पुष्टि की। वहीं दूसरे मामले में देवास लोकसभा सीट पर तैनात पीठासीन अधिकारी अनिल नेमा की शनिवार रात कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story