प्रभात झा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना, कहा - कांग्रेस में आते ही खलनायक बन गए सिन्हा

प्रभात झा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना, कहा - कांग्रेस में आते ही खलनायक बन गए सिन्हा
X
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति के खलनायक है। झा ने कहा कि बीजेपी ने शत्रु को राजनीति में लाकर नायक बनाने की कोशिश की।

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति के खलनायक है। झा ने कहा कि बीजेपी ने शत्रु को राजनीति में लाकर नायक बनाने की कोशिश की। लेकिन वे कांग्रेस में जाकर खलनायक बन गए। उनका यह बयान कांग्रेस के लिए भारी पड़ेगा।

क्या कहा था शत्रुघ्न सिन्हा ने -

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सौसर में एक चुनावी जनसभा कहा में कहा था कि 'यह कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी से लेकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल से लेकर, मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर, जवाहर लाल नेहरू से लेकर, स्वर्गीय इंदिरा गांधी से लेकर, राजीव गांधी से लेकर, राहुल गांधी से लेकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इनकी पार्टी है, जिनका देश की तरक्की में, देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान हुआ इसलिए हम यहां (कांग्रेस) आए।'

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story