लोकसभा चुनाव 2019: सीएम योगी की राह पर साध्वी प्रज्ञा, बैन के दौरान कर रहीं भजन कीर्तिन Watch Video

लोकसभा चुनाव 2019: सीएम योगी की राह पर साध्वी प्रज्ञा, बैन के दौरान कर रहीं भजन कीर्तिन Watch Video
X
लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सीएम योगी आदित्यनाथ की राह पर निकल पड़ी हैं। चुनाव आयोग के बैन के दौरान साध्व भी मंदिर पहुंची।

लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सीएम योगी आदित्यनाथ की राह पर निकल पड़ी हैं। चुनाव आयोग के बैन के दौरान साध्व भी मंदिर पहुंची।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के एक दुर्गा मंदिर में पहुंचीं। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की तो वहीं पूजा आरती के समय भजन भी गाया। उन्होंने लोगों के बीच बैठ कर झाल बजाया।

वहीं इस दौरान उन्होंने 5 बार हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और पूजा अर्चना भी की। जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा पर 72 घंटे का चुनावी प्रतिबंध लगाया है। बाबरी विध्वंस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर ईसी ने यह कार्रवाई की है।

इस बार चुनाव आयोग विवादित बयानों को लेकर काफी सख्त नजर आ रहा है। इससे पहले ईसी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने पर नोटिस जारी कर दिया है।

साध्वी प्रज्ञा से पहले चुनाव आयोग ने सीएम योगी, आजम खान, मायावती और मेनका गांधी पर भी चुनावी प्रतिबंध लगाया था। 48 घंटे से 72 घंटे का यह प्रतिबंध लगाया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story