इंदौर में प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो, सीएम कमलनाथ भी मौजूद, उमड़ी जबरदस्त भीड़

इंदौर। इंदौर में प्रियंका गांधी का रोड शो शुरु हो गया है। उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ और सरकार के मंत्री भी मौजूद हैं। रोड शो के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग उनके साथ चल रहे हैं। राजमोहल्ला से राजवाड़ा तक प्रियंका के इस रोड शो के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इंदौर में रोड शो कर चुके हैं। राजीव गांधी का अंतिम रोड शो इंदौर में हुआ था। वे राजमोहल्ला से होते हुए मालगंज चौराहे तक आये थे। जबकि राहुल गांधी का रोड शो भी भगतसिंह प्रतिमा राजमोहल्ला से प्रारम्भ होकर राजबाड़ा पर संपन्न हुआ था।
#Visuals from the roadshow of Congress General Secretary for UP (East), Priyanka Gandhi Vadra, in Indore. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/rnt6RZ0K0j
— ANI (@ANI) May 13, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS