रतलाम में पीएम मोदी पर प्रियंका का जोरदार प्रहार, कहा - ये कैसे तपस्वी प्रधानमंत्री हैं जो 12 हजार किसानों की आत्महत्या के बाद भी मौन हैं

रतलाम। तपस्या अंहकार को तोड़ती है, तपस्या क्रोध और नफरत का विनाश करती है। लेकिन इनकी तपस्या ने अंहकार को नहीं तोड़ा है। आज इस सरकार का अहंकार इतना बड़ा हो गया है कि अपने ही संसदीय क्षेत्र में पांच सालों में पाच मिनट किसी गरीब के घर जाने का वक्त नहीं मिला। रतलाम में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने ये बातें कही। उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि ये झूठ बोलकर जनता का गुमराह कर रहे हैं। इन्होंने उद्योगपतियों को करोड़ों पैसे दिए लेकिन किसानों को देने के लिए इनके पास कुछ नहीं है। हमने कर्ज माफ किया है। लेकिन ये झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही केंद्र की खाली पड़े 24 लाख पदों को भर दिया जाएगा। मनरेगा के तहत रोजगार का दायरा बढ़ाया जाएगा। किसानों के लिए फूड पार्क बनाए जाएंगे। जिससे आपकी उपज को सीधे बाजार मिलेगा। जिन छोटे व्यापारियों की जीएसटी से कमर टूट गई है। उनके लिए कांग्रेस सरल जीएसटी लाएगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आदिवासियों को छला है। इनकी नियत सही नहीं है। अगर इनकी नियत सही होती तो ये छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ आदिवासियों की जमीनें वापस कर देते। लेकिन इन्होंने आपके अधिकारों को छिना है। आज हमारे तपस्वी प्रधानमंत्री किसानों को उचित दाम नहीं दिलवा पाए। तपस्वी प्रधानमंत्री जी 12 हजार किसानों के आत्महत्या के बाद भी मौन रहे। उनके पास किसानों और गरीबों के लिए समय नहीं है। उनके पास सिर्फ विदेशों में भ्रमण के लिए समय है।
पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम ने पांच साल तक सिर्फ बातें की है। वाद किया है, लेकिन कुछ काम नहीं किया है। इन्होंने 15 लाख देने का वादा किया था। लेकिन किसी को नहीं दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम न्याय योजना के माध्यम से लोगों की मदद करेंगे। किसानों के लिए हम अलग से बजट लाएंगे। छोटे किसानों के लिए फूड पार्क बनाएंगे। मनरेगा में अब 100 दिन की जगह 150 दिन करेंगे। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के पक्ष में मतदाताओं को साधने की पूरजोर कोशिश की। बता दें कि वह आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इसके पहले उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा किया। उनके साथ सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने रोड शो भी किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS