13 मई को मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा, इंदौर में भरेंगी हुंकार, महाकाल के भी करेंगी दर्शन

13 मई को मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा, इंदौर में भरेंगी हुंकार, महाकाल के भी करेंगी दर्शन
X
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 मई को इंदौर में रोड शो करेंगी। वह राजमोहल्ला से संजय सेतू तक रोड शो करेंगी। मप्र कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा के अनुसार प्रियंका वाड्रा गांधी का कार्यक्रम तय हो गया है।

इंदौर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 मई को इंदौर में रोड शो करेंगी। वह राजमोहल्ला से संजय सेतू तक रोड शो करेंगी। मप्र कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा के अनुसार प्रियंका वाड्रा गांधी का कार्यक्रम तय हो गया है। 13 मई को वे इंदौर आ रही हैं और उनका रोड शो जवाहर मार्ग से निकलेगा। वे राज मोहल्ला से होते हुए संजय सेतू पहुंचेंगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी उज्जैन भी जाएंगी और बाबा महाकाल का दर्शन करेंगी। बताया जा रहा है कि वह इंदौर में रोड शो के बाद उज्जैन पहुंचेंगी। उज्जैन के बाद प्रियंका रतलाम जाएंगी। वहां वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

12 मई को पीएम मोदी का दौरा - 12 मई को पीएम मोदी का मध्यप्रदेश दौरा है। वह यहां खंडवा और इंदौर में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमारसिंह चौहान के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद वे शाम साढ़े 6 बजे इंदौर पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

बता दें कि मध्यप्रेदश में चार चरणों में चुनाव होना है। जिनमें दो चरण के चुनाव संपन्न हो गए हैं। अब अगले चरण की वोटिंग 12 मई को प्रदेश की आठ सीटों पर होनी है। पिछली बार एमपी में कुल 29 सीटों में से बीजेपी को 27 पर जीत मिली थी। सिर्फ दो सीटें कांग्रेस के हाथ लगी थी। हालांकि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। जिसका कांग्रेस भरपूर फायदा उठाना चाहती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story