लोकसभा चुनाव 2019 : प्रज्ञा ठाकुर ने किया बुर्के पर प्रतिबंध की मांग का समर्थन, लेकिन बीजेपी सहमत नहीं Watch Video

भोपाल. भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने श्रीलंका की तरह भारत में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर रोक लगाने की मांग की है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हिसाब से फैसला लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये वो भी जानते हैं कि ऐसी किसी घटना से उनका पंथ बदनाम होता है, इसलिए वो स्वयं फैसला लें तो बेहतर होगा। साध्वी ने कहा कि एयरपोर्ट पर जांच होती है तो धर्म आड़े नहीं आता। हालांकि बीजेपी ने साध्वी के बयान का समर्थन नहीं किया है। बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भारत में बुर्का में बैन की मांग का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भारत में बुर्का में बैन की जरुरत नहीं है।
दरअसल शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लेख लिख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि जिस तरह श्रीलंका में आतंकी हमलों के बाद वहां की सरकार ने नकाब और बुर्के को बैन कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी तरह राष्ट्रहित में भारत में भी बुर्के और नकाब पर बैन लगाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS