हार के बाद दिग्विजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा - देश में गांधी जी की विचारधारा हार गई Watch Video

हार के बाद दिग्विजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा - देश में गांधी जी की विचारधारा हार गई Watch Video
X
लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधी के हत्यारे की विचारधार की जीत हुई है। जबकि गांधी की विचारधारा हार गई है। उन्होंने कहा कि मैं जनादेश का सम्मान करता हूं।

भोपाल। लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधी के हत्यारे की विचारधार की जीत हुई है। जबकि गांधी की विचारधारा हार गई है। उन्होंने कहा कि मैं जनादेश का सम्मान करता हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी को बधाई भी दी। बता दें कि भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को करारी शिकस्त दी है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को 3,64,822 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। बता दें कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस को सिर्फ छिंदवाड़ा की सीट पर जीत मिली है। जबकि शेष 28 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। इससे पहले 2014 के चुनाव में बीजेपी ने यहां 27 सीटों पर जीत दर्ज किया था।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story