लोकसभा चुनाव 2019 : सुबह रही लंबी लाइन, दोपहर में सन्नाटा शाम को फिर बढ़ी मतदाताओं की भीड़

लोकसभा चुनाव 2019 : सुबह रही लंबी लाइन, दोपहर में सन्नाटा शाम को फिर बढ़ी मतदाताओं की भीड़
X
मध्यप्रदेश में सोमवार को हुए पहले चरण के चुनाव में जबलपुर में लोकसभा चुनाव शांति के साथ संपन हो गया।

जबलपुर। मध्यप्रदेश में सोमवार को हुए पहले चरण के चुनाव में जबलपुर में लोकसभा चुनाव शांति के साथ संपन हो गया। जहां पर मतदान का प्रतिशत 69% रहा। सुबह के समय शासकीय महाकौशल कॉलेज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

वहीं कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विवेक तंखा ने भी अपने परिवार के साथ शासकीय आर्य कन्या स्कूल पहुंचकर मतदान किया। इस बार के लोक सभा चुनाव में जहां सुबह के समय तेजी देखी गई तो दोपहर के समय गर्मी की वजह से शहर के कई बूथों पर सन्नाटा पसरा था। ग्रामीण क्षेत्रों की बात की जाए तो ग्रामीणों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

जबलपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे प्रारंभ हो गया था। जबलपुर में कुल 18 लाख 19 हजार 893 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। लेकिन तेज गर्मी के चलते कुछ मतदाता अपने घरों से निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके। इस संसदीय क्षेत्र में पुरूष मतदाता 9 लाख 40 हजार 154, महिला मतदाता 8 लाख 77 हजार 879 एवं 81 अन्‍य मतदाता हैं।

यहां कुल 2 हजार 128 मतदान केन्‍द्र बनाये गए थे। सुबह ज्यादातर मतदान केंद्रों में भीड़ नजर आना शुरू हो गयी थी लोग दोपहर की धूप और गरम हवाओं से बचने के लिए जल्दी मतदान कर अपने घरों में छुट्टी का मजा ले रहे थे।

वहीं मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो सके इसके लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए थे।महिलाओं के लिए अलग से पिंक बूथ बनाए गए थे जहां पर महिलाएं आसानी से वोट कर रही थीं इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपने मत का प्रयोग किया। बता दें इस बार भाजपा के प्रत्याशी राकेश सिंह और कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक तनखा के बीच कड़ा मुकाबला है। आज इन प्रत्याशियों का भाग्य मतदान पेटी में बंद हो गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story