लोकसभा चुनाव 2019 : BSP प्रत्याशी निशा की रैली में बंटे नोट, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

लोकसभा चुनाव 2019 : BSP प्रत्याशी निशा की रैली में बंटे नोट, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
X
मध्यप्रदेश के राजगढ़ बस स्टेण्ड के समीप मंगल भवन में लोगों को पांच-पांच सौ के नोट बांटते वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है की यह वीडियो बसपा पार्टी की राजगढ़ प्रत्याशी निशा त्रिपाठी के कार्यकर्ताओं का है।

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ बस स्टेण्ड के समीप मंगल भवन में लोगों को पांच-पांच सौ के नोट बांटते वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है की यह वीडियो बसपा पार्टी की राजगढ़ प्रत्याशी निशा त्रिपाठी के कार्यकर्ताओं का है।

राजगढ़ में BSP ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी से महिला प्रत्याशी निशा त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बना कर मैदान में उतारा है। निशा त्रिपाठी ने नामंकन जमा करने से पहले राजगढ़ नगर में बग्गी पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के सा​थ एक रैली निकाली थी।


इसी रैली में भीड़ जुटाने के लिए राजगढ़ लोक सभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को खर्चा पानी देने का बोलकर बुलाया गया। ताकि लोगों को लगे कि निशा त्रिपाठी के साथ भारी जन समर्थन है। वहीं रैली समाप्त होने के बाद रैली में आये लोगों को बोला गया कि राजगढ़ के मंगल भवन में आ जाओ और फिर बसपा के नेता हाथ में पांच-पांच सौ रुपये के नोट की गड्डियां लेकर बैठ गए।

फिर रैली में आए लोगों को पांच-पांच सौ के नोट बांटते दिख रहे हैं जिसका वीडियो किसी ने बना कर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि ये बसपा कार्यकर्ता हैं जो रैली में आये लोगों को सरेआम नोट बांट रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले को बसपा प्रत्याशी निशा त्रिपाठी दूसरी पार्टियों की चाल बता रही हैं। इस मामले में राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता ने बताया कि उनके पास भी बसपा प्रत्याशी की शिकायत आई है। वहीं कलेक्टर ने मामले की जांच कर नोटिस देने की बात कही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story