लोकसभा चुनाव 2019 : मध्य प्रदेश में कल 6 सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट, इन दिग्गजों में है सीधा मुकाबला

लोकसभा चुनाव 2019 : मध्य प्रदेश में कल 6 सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट, इन दिग्गजों में है सीधा मुकाबला
X
देश के चौथे और मध्यप्रदेश में पहले दौर के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया जाएगा। बता दें कि सीधी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, शहडोल, बालाघाट संसदीय क्षेत्रों में पहले दौर का मतदान होना है।

जबलपुर. देश के चौथे और मध्यप्रदेश में पहले दौर के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया जाएगा। बता दें कि सीधी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, शहडोल, बालाघाट संसदीय क्षेत्रों में पहले दौर का मतदान होना है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदानकर्मी पोलिंग बूथों पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि 2014 के चुनाव में यहां इन छह संसदीय क्षेत्रों में से पांच पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। केवल छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के खाते में आई थी और यहां से कमलनाथ चुनाव जीते थे। इस बार कमलनाथ लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इस बार उनके बेटे नकुल नाथ यहां से प्रत्याशी है।

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर -

सीटकांग्रेसबीजेपी
सीधी

अजय सिंह

रीति पाठक
जबलपुरविवेक तन्खाराकेश सिंह
बालाघाट

मधु भगत

ढाल सिंह बिसन
छिंदवाड़ा नकुल नाथनतन शाह
शहडोल

प्रमिला सिंह

हिमाद्री सिंह
मंडला

कमल मरावी

फग्गन सिंह कुलस्ते


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story