मिर्ची हवन करके कांग्रेस को जिताने वाले बाबा हुए अंडरग्राउंड, कहा था हारने पर लूंगा हवनकुण्ड में समाधि

भाजपा ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) जीतकर बता दिया कि मोदी लहर अभी भी देश में बरकरार है। एनडीए की प्रचंड जीत ने कई लोगों को सोशल मीडिया पर ट्रेंड करवा दिया। भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए मिर्ची हवन करने वाले बाबा इस समय अंडरग्राउंड हो गए हैं।
मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को करीब तीन लाख वोट से करारी शिकस्त दी है। दिग्विजय सिंह ने जीतने के लिए पूजा-पाठ का सहारा लिया था। पर इसका भी कोई असर नहीं हुआ।
दिग्विजय सिंह को भोपाल सीट से विजयी बनाने के लिए महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद ने कुल 5 कुंतल मिर्च के डालकर एक विशाल हवन किया था। और वहीं प्रतिज्ञा ली थी कि अगर कांग्रेस ये सीट हारती है तो वह इसी हवनकुण्ड में समाधि ले लेंगे।
कांग्रेस के हारने के बाद स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा को लोग खोजना शुरू कर चुके हैं पर वह कहां हैं इसके बारे में कोई पता ही नहीं चल रहा। उनका फोन भी चुनाव परिणाम आने के बाद से बन्द ही बता रहा है।
बता दें कि मध्य प्रदेश की 29 सीट पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। एक मात्र छिंदवाड़ा सीट ही कांग्रेस के हिस्से आई है। राज्य की सत्ता में होते हुए कांग्रेस की इतनी बड़ी हार पार्टी आलाकमान को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS