मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव: व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंची 90 साल की बुजुर्ग महिला, फिर किया मतदान

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव: व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंची 90 साल की बुजुर्ग महिला, फिर किया मतदान
X
देश में 17वीं लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की वोटिंग जारी है। सात चरणों में होने जा रहे इस आम चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है।

देश में 17वीं लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की वोटिंग जारी है। सात चरणों में होने जा रहे इस आम चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। 23 मई को तय हो जाएगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। चौथे चरण के मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को भी मिल रहा है।

सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। अलग-अलग शहरों से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें जवान और बुजुर्ग वोट डालते हुए नजर आ रहे हैं। इस चुनाव की खास बात ये है कि जितना जोश जवानों में नजर आ रहा है, उतना ही जोश बुजुर्गों में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश की 90 वर्षीय एक महिला ने शहडोल में मतदान केंद्र संख्या 153 पर अपना वोट डाला।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story