लोकसभा चुनाव 2019 : मुख्यमंत्री कमलनाथ को बादाम, च्यवनप्राश और आई ड्राप वापस करने पहुंचे BJP नेता, पुलिस ने रोका तो सड़क पर रख कर चले गए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कर्ज माफी पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के घर बादाम, च्यवनप्राश औरआईड्रॉप लेकर पहुंचे थे और कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री इनका सेवन करें उनकी याददाश्त बढ़ेगी। जिसके बाद गुरुवार को सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा बादाम. च्यवनप्राश और आईड्राप लेकर श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री को सामान वापस करने जा रहे भाजपा नेताओं की गाड़ी को पुलिस ने रोक दिया और आगे जाने की इजाजत नहीं दिया। जिसके बाद बीजेपी नेताओं की पुलिस से बहस भी हुई। इसके बाद भाजपा नेता बादाम. च्यवनप्राश और आईड्रॉप सड़क पर रख वहां से चले गए।
किसान कर्जमाफी कांग्रेस सरकार का झूठ- शिवराज
शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया है। इसके साथ ही शिवराज ने अपने भाई के कर्ज माफ होने की बात को भी नकार दिया। उन्होंने कहा कि उनके भाई ने कोई फॉर्म ही नहीं भरा तो कर्ज माफ कैसे हो गया। जिसके बाद सरकार ने शिवराज के रिश्तेदार के नाम से जारी वो फॉर्म जारी किया। हालांकि शिवराज सिंह के भाई ने सरकार के दावे और उस फॉर्म को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा। मेरे नाम पर फर्जी हस्ताक्षर किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS