लोकसभा चुनाव 2019 : सात फेरे लेने से पहले दुल्हन को लेकर वोट डालने पहुंचा दूल्हा

बैतूल। मध्यप्रदेश में आज सात सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग हर काम छोड़कर वोट डालने जा रहे हैं। इसी क्रम में बैतूल में एक दूल्हे ने दुल्हन के साथ सात फेरे लेने से पहले मतदान केंद्र में पहुंच कर मतदान किया। वह अपने साथ अपनी दुल्हन को लेकर भी गया था। बताया जा रहा है कि आज बैतूल जिले के लापाझिरी गांव में युवक की शादी होने वाली है। युवक को पता चला कि दुल्हन ने मतदान नहीं किया है। तभी युवक ने दुल्हन को गाड़ी में बैठाया और वोट डलवाने चला गया। वोट डालने के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों ने खुशी जाहिर की और कहा कि सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता दर्ज करानी चाहिए।
बता दें कि आज मध्यप्रदेश की सात सीटों पर मतदान किया जा रहा है। आज एमपी में लोकसभा की टीकमगढ़, होशंगाबाद, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और बैतूल सीट के लिए मतदान हो रहा है। इन 7 सीटों में 55 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।लोकसभा की इन 7 सीटों पर कुल 110 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें से 101 पुरुष और 9 महिलाएं हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS