लोकसभा चुनाव 2019 : एनआईए से राहत के बाद साध्वी प्रज्ञा का बयान - कांग्रेस कर रही है साजिश, धर्म की जीत होगी

लोकसभा चुनाव 2019 :  एनआईए से राहत के बाद साध्वी प्रज्ञा का बयान - कांग्रेस कर रही है साजिश, धर्म की जीत होगी
X
एनआई की तरफ चुनाव लड़ने से रोक लगाने की मांग खारिज होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साध्वी ने कहा कि सत्य और धर्म की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार हमारे खिलाफ साजिश कर रही है।

भोपाल। एनआई की तरफ चुनाव लड़ने से रोक लगाने की मांग खारिज होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। साध्वी ने कहा कि सत्य और धर्म की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार हमारे खिलाफ साजिश कर रही है। लेकिन वह कामयाब नहीं होंगे। निश्चित ही हमारी जीत होगी।

बता दें कि आज एनआईए कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा पर चुनाव लड़ने से रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया। एनआईए कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा, "जारी चुनावों में, अदालत के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है कि वह किसी को भी चुनाव लड़ने से रोक सके। यह तय करना निर्वाचन अधिकारियों का काम है। बता दें कि एक पीड़िता के पिता ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ एनआइए कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें साध्वी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story