ये नया हिंदुस्तान है, अब भारत घर में घुसकर मारता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। पीएम ने कहा कि 2014 का चुनाव एंटी इनकम्बेंसी का था, 2019 का चुनाव प्रो इनकम्बेंसी का है। 2014 में भ्रष्टाचार, वंशवाद और पॉलिसी पैरालिसिस के खिलाफ आक्रोश चरम पर था। 2019 में जनता का विश्वास चरम पर है।
लाइव अपडेट..
ये नया हिंदुस्तान है, अब भारत घर में घुसकर मारता है। उसके बावजूद पूरी दुनिया हमारे साथ खड़ी रहती है, कोई भी पाकिस्तान को सुनने को तैयार नहीं है: पीएम मोदी
कांग्रेस के पास सिर्फ एक ही मुद्दा है - मोदी हटाओ, मोदी हटाओ। ये वही कांग्रेस है जिसकी गलत नीतियों के कारण देश में आतंकवाद और नक्सलवाद को बल मिला: पीएम मोदी
वंशवाद के पेड़ पर चढ़कर इन लोगों को पार्टी की कमान तो मिल सकती है, लेकिन सोच और विजन नहीं मिल सकता। जब विजन नहीं होता, जब ट्रैक रिकॉर्ड ठीक नहीं होता तो झूठ फैलाना पड़ता है। यही कारण है कि आज कांग्रेस देश की डिफेंस पॉलिसी, हमारी रक्षा नीति डिस्कस ही नहीं करना चाहती: पीएम
यहां किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ होना था। किसानों के घर आज पुलिस आ रही है, बैंक किसानों को कर्ज नहीं दे रहे। मध्य प्रदेश की जनता पूछ रही है कि बिजली के बिल के बजाय बिजली की सप्लाई आधी क्यों हुई? कांग्रेस वाले कहते हैं- हुआ तो हुआ: पीएम मोदी
कांग्रेस का अहंकार तीन शब्दों में प्रकट होता है। ये तीन शब्द कांग्रेस के अहंकार की पहचान हैं। ये तीन शब्द देश के लोगों की तरफ कैसे देखती है उसका जीता जागता सबूत है। ये तीन शब्द हैं- 'हुआ तो हुआ': पीएम मोदी
खैर कांग्रेस के लिए ये कोई नई बात नहीं है। उनका तो अहंकार तीन शब्दों में छिपा हुआ है -'हुआ तो हुआ' : पीएम मोदी
आपको याद होगा की विधानसभा चुनाव के दौरान एक नामदार यहां आकर कह गए थे कि मेक इन इंदौर और मेक इन मंदसौर फ़ोन बनाऊंगा, इतना गाजे बाजे से कहा और यहां की मीडिया ने उसे छापा भी। लेकिन कांग्रेस के पूरे मेनिफेस्टो में इसका उल्लेख तक नहीं है : पीएम मोदी
डिजिटल टेक्नॉलॉजी को जिस प्रकार हमने गवर्नेंस का हिस्सा बनाया है, उससे मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस के सपने को साकार करने में बहुत मदद मिली है। सबसे बड़ी बात, जनता की पहुंच सिस्टम तक बढ़ी है और सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी आई है: पीएम मोदी
यही नए संस्थान नए भारत की नयी पहचान बनने वाले हैं। हमारे युवा साथियों की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाले हैं: पीएम मोदी
बीते 5 वर्ष में हमने टेक्नॉलॉजी और ट्रांसपेरेंसी पर विशेष ध्यान दिया है। आज आप देखिए, टेक्नॉलॉजी के मामले में भारत की ग्लोबल स्टैंडिंग क्या है?
देखते ही देखते भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्ट अप इको सिस्टम बन गया है: पीएम मोदी
मेरी निष्ठा, मेरी नीयत और मेरी नीति का आकलन कम ज्यादा तो हो सकता है, लेकिन कोई खोट नहीं निकाल सकता, ये मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं जनता के बीच में रहता हूं, जनता से निरंतर संवाद करता हूं : पीएम मोदी
2019 का चुनाव केवल भारतीय जनता पार्टी नहीं लड़ रही है बल्कि 2019 का चुनाव भारतीय जनता लड़ रही है। 130 करोड़ देशवासी इस चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं: पीएम मोदी
2014 का चुनाव एंटी इनकम्बेंसी का था, 2019 का चुनाव प्रो इनकम्बेंसी का है। 2014 में भ्रष्टाचार, वंशवाद और पॉलिसी पैरालिसिस के खिलाफ आक्रोश चरम पर था। 2019 में जनता का विश्वास चरम पर है: पीएम मोदी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS