चुनाव 2019: प्रियंका गांधी ने किए महाकाल के दर्शन, शाम को करेंगी इंदौर में रोड शो

चुनाव 2019: प्रियंका गांधी ने किए महाकाल के दर्शन, शाम को करेंगी इंदौर में रोड शो
X
लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के प्रचार के लिए सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहे।

प्रियंका और कमलनाथ का एक वीडियो भी समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। जिसमें दोनों मंदिर के अंदर बैठकर पूजा पाठ कर रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने भी महाकाल के दर्शन किए थे।

बता दें कि प्रियंका यहां रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं शाम शाम को 4 से लेकर 6 बजे तक वो इंदौर में रोड शो भी करेंगी। करीब 4 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगी। सातवें चरण में इन सभी सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। सभी सीटों पर 23 मई को परिणाम आएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story