लोकसभा चुनाव 2019 : साध्वी प्रज्ञा भोपाल से लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस के इस दिग्गज नेता से होगा मुकाबला

लोकसभा चुनाव 2019 : साध्वी प्रज्ञा भोपाल से लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस के इस दिग्गज नेता से होगा मुकाबला
X
भाजपा ने मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बुधवार को ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भाजपा में शामिल हुई और कुछ ही घंटों में उनकी उम्मीदवारी पक्की हो गई है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बुधवार को ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भाजपा में शामिल हुई और कुछ ही घंटों में उनकी उम्मीदवारी पक्की हो गई है।

साध्वी को टिकट मिलने से एक बार फिर भोपाल की राजनीति गरमा गई है। क्योंकि वे भोपाल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी। वहीं गुना से डॉ. केपी यादव को टिकट दिया गया है। सागर से राज बहादुर व विदिशा से रामाकान्त भार्गव चुनावी मैदान में उतरे हैं।

कौन हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर?

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पहली बार 2008 के मालेगांव ब्लास्ट से नाम जुड़ने के बाद चर्चा में आईं थीं। वे लगभग 9 सालों तक जेल में थीं। साध्वी प्रज्ञा 2007 के आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में भी आरोपी थीं, लेकिन कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। साध्वी प्रज्ञा का जन्म मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कछवाहा गांव में हुआ था। इतिहास से पोस्ट ग्रैजुएट करने के बाद वे कई दक्षिणपंथी संगठनों से जुड़ी रहीं। वह आरएसएस व भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी की सक्रिय कार्यकर्ता भी रह चुकी हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story