लोकसभा चुनाव 2019 : कमलनाथ के समझाने के बाद बागी नेता सुखलाल परमार ने वापस लिया नामांकन

लोकसभा चुनाव 2019 : कमलनाथ के समझाने के बाद बागी नेता सुखलाल परमार ने  वापस लिया नामांकन
X
खरगोन लोकसभा क्षेत्र से डॉ. गोविंद मुजाल्दा को टिकट दिए जाने का विरोध करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष सुखलाल परमार ने नाम वापस ले लिया है। आपको बता दें कि भूतपूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखलाल परमार ने खरगोन लोकसभा सीट से पर्चा भरते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया था।

भोपाल। खरगोन लोकसभा क्षेत्र से डॉ. गोविंद मुजाल्दा को टिकट दिए जाने का विरोध करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष सुखलाल परमार ने नाम वापस ले लिया है। आपको बता दें कि भूतपूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखलाल परमार ने खरगोन लोकसभा सीट से पर्चा भरते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस लगातार उन्हें मनाने में लगी थी। कमलनाथ ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की थी। जिसके बाद वे मान गए हैं और नाम वापस ले लिया है। बता दें कि कांग्रेस ने खरगोन से डॉ. गोविंद मुजाल्दा को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी की तरफ से गजेंद्र पटेल मैदान में है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story