लोकसभा चुनाव 2019 : भोपाल बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की बढ़ाई गई सुरक्षा , आरएएफ की टुकड़ी तैनात

भोपाल. राज्य सरकार ने भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को नामांकन भरने कलेक्ट्रेट जाते समय उन्हें एनसीपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए गए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर ये कदम उठाया। साध्वी के बंगले के अंदर और बाहर मैटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। बंगले पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने प्रज्ञा ठाकुर के घर के अंदर तक जाने वाले लोगों की लिस्ट बनाई है।
इसके साथ ही बंगले के बाहर वीडियो रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही आरएएफ की एक टुकड़ी भी उनकी सुरक्षा में तैनात की गई है। इसमें से कुछ जवान प्रचार के दौरान उनके साथ रहेंगे और कुछ 24 घंटे उनके घर पर तैनात रहेंगे। महिला सुरक्षाकर्मी भी प्रज्ञा के बंगले पर तैनात की गई हैं।
दिल्ली भेजा गया रिपोर्ट -
प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयानों के रिकॉर्ड को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) ने चुनाव आयोग को भेज दी है। रिपोर्ट के साथ उनके बयानों की वीडियो क्लिप भी भेजी गई है। बताया जा रहा है कि शहीद हेमंत करकरे और बाबरी मस्जिद को लेकर दिए उनके बयानों को भेजा गया है। जिसकी जांच करने के बाद चुनाव आयोग आगे कदम उठाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS