छिपकली गिरी पकी दाल खा गए 4 लोग, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई हैरान

बड़वानी। ग्राम भागसुर में गुरुवार रात एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक परिवार के 4 लोग छिपकली गिरी पकी दाल खाने से फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए। जिसमें पिता की मौत हो गई वहीं 3 बच्चे बीमार हो गए हैं।
जिला अस्पताल में भर्ती फूड पॉयजनिंग का शिकार सुमित ने बताया उसकी बहन बरखा कड़ाई में चने की दाल पका रही थी। जिसमें छिपकली गिरकर पूरी पक गई थी। वही दाल हम तीनों भाई बहनों और पापा ने सभी ने खाई। हम लोगों को इस बारे में तब पता चला जब खाना खाते समय दाल में उसकी पूंछ दिखाई दी।
मृतक का परिवार मजदूरी का काम करता है घटना वाले दिन शुक्रवार को पन्नालाल (40) पत्नी के साथ मजदूरी पर गया था। रोज की तरह बेटी बरखा (16) शामा को खाना बना रही थी। बरखा ने चने की दाल कड़ाई में पकाने के लिए रखी। परिजन के अनुसार कड़ाई खुली होने से उसमें छिपकली गिर गई, जो पूरी तरह से दाल के साथ पक गई। पिता शाम को लौटे और मां नहीं लौटी थी।
इसके बाद पिता के साथ बरखा, वर्षा (15) व सुमित (13) ने खाना खाया। करीब एक घंटे बाद सबसे पहले सुमित को उल्टी होने लगी, फिर पिता व दोनों बहनों को भी। पड़ोसियों को जब इस बारे में जानकारी लगी तो तुरंत चारों को जिला अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान पन्नालाल की मौत हो गई। वहीं तीनों बच्चों को इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।
पीएम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. गजेंद्र सोलंकी ने बताया कि पन्नालाल की इतनी जल्दी मौत का कारण किसी तरह का जहरीले पदार्थ या केमिकल हो सकता है। परिजन छिपकली की बात कर रहे हैं। यह भी मौत का कारण हो सकता है। फिलहाल सेंपल विसरा जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS