राजधानी में मासूम से रेप और हत्या का आरोपी खंडवा में गिरफ्तार, आक्रोशित लोगों ने सरकार से की यह मांग Watch Video

राजधानी में मासूम से रेप और हत्या का आरोपी खंडवा में गिरफ्तार, आक्रोशित लोगों ने सरकार से की यह मांग Watch Video
X
झीलों की नगरी कही जाने वाली नगरी भोपाल रविवार को एक बार फिर दरिंदगी से दहल उठी थी। जब एक 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया। मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी विष्णु प्रसाद को खंडवा जिल के मोट्टका ओंकालेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल। झीलों की नगरी कही जाने वाली नगरी भोपाल रविवार को एक बार फिर दरिंदगी से दहल उठी थी। जब एक 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया। मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी विष्णु प्रसाद को खंडवा जिल के मोट्टका ओंकालेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है।

रहवासियों ने कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर चौराहे पर चक्काजाम कर आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाई की मांग कर रहे। एएसपी अखिल पटेल ने आरोपी विष्णु की गिरफ्तारी के बाद बोला 48 घंटों में चालान पेश करेंगे। हमारी पूरी कोशिश रहेगी 1 महीने के अंदर आरोपी को सजा दिला सकें।

पिछले 24 घंटे से आरोपी फरार चल रहा था, पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया था। साथ ही उसे पकड़ने के लिए 20 टीमें बनाई गई थी। कुछ टीमों को खंडवा भी भेजा गया था, आखिरकार खंडवा भेजी गई टीमों को सफलता हाथ लगी है।

दरअसल, शनिवार को कमला नगर थाना क्षेत्र के मंडवा बस्ती से 9 साल की एक मासूम बच्ची रात 8 बजे घर से कुछ सामान लेने निकली थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। रात परिजनों ने कमला नगर थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने परिजनों के साथ अभ्रदता दिखाते हुए उन्हें वहां से भगा दिया।


इसके बाद काफी खोजने पर भी जब बच्ची का पता नहीं चला तो परिजन दोबारा फिर थाने पहुंचे लेकिन इस बार ​भी पुलिस ने बच्ची की खोजबीन करने की बजाया लापरवाही बरती। दूसरे दिन रविवार सुबह सुबह 5:30 बजे IIFM मंडवा बस्ती के नाले में बच्ची की लाश मिली तो क्षेत्र समेत पूरी राजधानी में सनसनी फेल गई। दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया था।

इसके बाद गृहमंत्री बाला बच्चन ने घटना की जानकारी होने पर तत्काल केस दर्ज करने में लापरवाही बरतने के आरोप में 6 पुलिसवालों को निलंबित कर दिया था। वहीं पुलिस ने रविवार को ही संदेह के आधार पर 5 आरोपियों समेत 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी की पत्नी उसे छोड़ चुकी

कमला नगर थाना क्षेत्र में दस साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी खंडवा निवासी विष्णु प्रसाद की झुग्गी से पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। आरोपी की झुग्गी पड़ोस में ही है। वह यहां एक साल से किराए से रह रहा है। उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। मां साथ में रहती है। जब पुलिस विष्णु की झुग्गी में पहुंची, तो मासूम बच्ची की चूडिय़ां टूटी हुई मिलीं। वहां खून के धब्बे मिले।

संदेही आरोपी भी तलाशने का देता रहा झांसा

यह देख उसके मां-बाप और परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। इधर, लोगों को चकमा देने के लिए आरोपी भी रात 3.30 बजे तक बच्ची को तलाशने का नाटक करता रहा। कुछ देर के लिए वो गायब भी होता रहा और शव मिलने के बाद फरार हो गया। समय रहते पुलिस झुग्गियों की तलाशी कर लेती, तो मासूम की जान बच सकती थी। चूंकि जिस संदेही की झुग्गी में पुलिस को हत्या और दुष्कर्म के प्रमाण मिले हैं। सुबह 10 बजे विष्णु की आखिरी लोकेशन मक्सी के पास मिली, तो पुलिस ने 20 सदस्यीय टीम बनाकर खंडवा व उज्जैन रवाना कर दी गई।


बुआ ने बताया- सुनी थी चीख-पुकार

बच्ची की बुआ ने बताया कि रात 2 बजे उन्हें मासूम के चीखने की आवाज सुनाई दी, लेकिन कोई दिखा नहीं। इधर, परिजनों ने संदेह के आधार पर पड़ोस की मां-बेटी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला रफा-दफा किया। उन पर संदेह इसलिए कि उनके यहां कई लोगों की आवाजाही रहती है। बेटी संदेही आरोपी की दोस्त बताई जाती है। यह बात बच्ची ने उसकी मां को बताई थी।

बस्ती निवासी अकरम ने बताया कि विष्णु की झुग्गी में उसकी मां भी नहीं थीं। जिस झुग्गी के पास मासूम बालिका की लाश मिली वह उधम सिंह की है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के सभी लोगों के साथ वह भी बालिका को खोजने में जुटे रहे। वह भी रात साढ़े 3 बजे तक सो नहीं सके। जब मासूम नहीं मिली, तो पौने 4 बजे के आसपास लोग लौट गए।

तीन बार दुकान पर गई थी गुटखा लेने

बताया गया है रात साढ़े आठ और पौने नौ बजे के बीच मासूम की नानी ने उसे गुटखा लेने के लिए पास की दुकान पर भेजा था। वह तीन बार गुटखा लेने गई थी। इस बीच लाइट चली गई। नानी का गुटखा लाने के बाद उसे कूलर पर रखकर कब गायब हो गई, पता नहीं चला। जब लाइट आई, तो कूलर पर नानी का गुटखा रखा हुआ मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की। संदेही आरोपी की मां गुटखा खाती है। दुकानदार ने बताया कि वह गुटखा भी ले गई थी। यह गुटखे का पाउच संदेही की झुग्गी में कूलर पर रखा मिला है।

बस्ती छावनी में तब्दील

हत्या की जानकारी से बस्ती में दहशत फैल गई। पुलिस ने सुबह ही बस्ती में महिला और पुरुष पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। बाद में मौके पर डीजीपी वीके सिंह भी पहुंचे। क्राइम ब्रांच मैदान में उतारी गई। थाने पर एसटीएफ की एक टुकड़ी बुलवा ली। नए शहर के करीब आठ थानों के थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। साउथ एसपी संपत उपाध्याय, नार्थ एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान समेत कई पुलिस अफसर बस्ती का दौरा करते रहे। एहतियातन बस्ती में कुछ पुलिस बल तैनात है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story