वार्ड समस्या को लेकर नाराज पार्षद ने कीचड़ में बैठकर किया प्रदर्शन

देवास। नगर निगम में परिषद भाजपा की, महापौर भाजपा का, विधायक भाजपा की उसके बाद भी भाजपा के पार्षदों को वार्ड की समस्याओं को लेकर सड़क पर आकर आंदोलन करना पड़ रहा है। अब भाजपा पार्षद को ही अपने वार्ड नंबर 17 की समस्याओं को लेकर कीचड़ में बैठना पड़ा।
दरअसल, देवास के बावडिय़ा में बुधवार को वार्ड नंबर 17 के पार्षद इरफान अली अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं और सड़क नहीं बनने से नाराज होकर अपने सर्मथकों व स्थानीय वासियों के साथ कीचड़ में बैठ गए।
वार्ड में सड़क नहीं बनने से पहली बारिश में कीचड़ ही कीचड़ हो गया। जिससे रहवासी एवं स्कूल चालू होने से बच्चे कीचड़ में निकलने से काफी परेशान हो रहे हैं। स्कूल जाते समय कीचड़ से निकलने के कारण रहवासियों और बच्चों के कपड़े तक खराब हो जाते हैं। इसी को लेकर आज पार्षद कीचड़ में बैठ गए एवं नगर निगम के प्रति आक्रोश जताया व नारेबाजी की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS