सतना में अज्ञात आरोपियों ने ढाबा संचालक समेत तीन लोगों को मारी गोली, दो की मौत एक की हालत नाजुक Watch Video

सतना में अज्ञात आरोपियों ने ढाबा संचालक समेत तीन लोगों को मारी गोली, दो की मौत एक की हालत नाजुक Watch Video
X
मध्यप्रदेश सतना के नागौद में गुरुवार देर रात तीन लोगों को गोली मारने की बड़ी खबर सामने आ रही है। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं वहीं एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

सतना। नागौद थाना अंतर्गत सितपुरा में देर रात दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई।वहीं एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात 3:00 बजे की बताई जा रही है। दोनों महिलाओं की निर्मम हत्या के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है अज्ञात आरोपी फरार हैं और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

सितपुरा स्थित बाबा ढाबा के संचालक अंगद प्रसाद जोशी समेत माया और चंपा जोशी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। जिसमें ढाबा संचालक अंगद बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं माया जोशी और चंपा जोशी नामक महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।


आपको बता दें आधी रात के करीब अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अंगद जोशी के ढाबे में हमला कर दिया। हमले के दौरान ढाबे में मौजूद चंपा और माया भी बीच-बचाव में पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने ताबड़तोड़ कट्टे और रिवाल्वर से फायरिंग करी फायरिंग से दोनों महिलाओं समेत ढाबा संचालक को गोली लगी। जिसमें महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई वहीं ढाबा संचालक बुरी तरह घायल है।

जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है पुलिस की मानें तो यह विवाद जमीन से जुड़ा हुआ है। वहीं का व संचालक गाजी का भी कारोबार करता था घटना की यह दोनों वजह हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही कर ली है और उनकी तलाश की जा रही है वहीं पूरे मामले की जांच करते हुए अज्ञात हमलावरों पर 302 का मुकदमा कायम कर लिया गया है दोनों लाशों को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story