ऑटो-पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल वहीं कुछ की हालत नाजुक

दमोह। मध्यप्रदेश में दमोह-पन्ना राज्य मार्ग आज सुबह ऑटो रिक्शा और पिकअप वाहन में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 महिलाओं की मौत व 12 से ज्यादा लोगों को घायल होने की खबर आ रही है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए हटा अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई है। जिसमें गंभीर रूप से घायलों को जबलपर अस्पताल रिफर किया जा रहा है। मामला हटा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे तभी दमोह-पन्ना राज्य मार्ग पर हटा थाना क्षेत्र में करैया ग्राम के पास तेजरफ्तार ऑटो रिक्शा और पिकअप वाहन आपस भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 3 महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
वहीं अस्पताल में इलाज के दौरा 2 महिलाओं की और मौत हो गई। हादसे में 12 से भी ज्यादा लोग गंभीर हो गए हैं। जिनमें कुछ हालत नाजुक बनी हुई है जिसके चलते बेहतर इलाज के लिए उन्हें जबलपुर रिफर किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS