NMC विधेयक के विरोध में MP के जुडा हड़ताल पर, OPD बंद लेकिन इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू

भोपाल। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) विधेयक- 2019 के विरोध में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आहृान पर आज देश भर के डॉक्टर हड़ताल करेंगे। एसोसिएशन ने डॉक्टरों से आह्वान किया है कि वे बुधवार को सुबह छह बजे से गुरुवार को सुबह छह बजे तक ओपीडी न चलाएं और हड़ताल करें।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आहृान पर मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर्स भी आज हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि ये हड़ताल सिर्फ 3 घंटे सुबह 10 बजे दोपहर 1 बजे तक रहेगी। लेकिन इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। शहर के सभी प्राइवेट नर्सिंग हाेम और अस्पताल बंद रहेंगे। हमीदिया के साथ ही सुल्तानिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टर भी तीन घंटे तक OPD में काम बंद हड़ताल करेंगे। पूरे देश में डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन एमपी में ये हड़ताल सिर्फ 3 घंटे की रहेगी।
इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी
एमपी जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) के अध्यक्ष डॉ. सचेत सक्सेना ने बताया कि वे इस बिल से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। बिल की कुछ बातें छात्र विरोधी हैं। इसमें कुछ व्यवस्थाएं ऐसी हैं जिसके कारण गरीब मरीजों को नुकसान होगा। डॉ सक्सेना का कहना है लोकसभा में ये बिल बिना संशोधन के पास हुआ है। इससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ेगा। पूरे देश में डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन एमपी में ये हड़ताल सिर्फ 3 घंटे की रहेगी।
सरकार हमारी सुनने को तैयार नहीं
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि लोकसभा ने कल हमारे हितों का ध्यान नहीं रखा। सरकार हमारी सुनने को तैयार नहीं है। हमारा सबसे बड़ा विरोध सेक्शन 32 से है जो 3.5 लाख नौसिखियों को प्रैक्टिस करने की इजाजत देता है। इस बिल से नीम हकीम भी डॉक्टर बन जाएंगे। प्राइवेट कॉलेज अब अपनी मनमर्ज़ी से फ़ीस तय कर सकेंगे। गरीब बच्चों का पढ़ना मुश्किल हो जाएगा। इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। हम सरकार से अपील करते हैं कि इस बिल के कई प्रावधानों को हटाया जाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS