साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान 'कांग्रेस में जो भी जाता है वो देश विरोधी बात करने लगता है'

भोपाल। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ट्वीट पर भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पलटवार किया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ऐसे अश्ललील शब्दों का प्रयोग सिर्फ कांग्रेस के लोग ही कर सकते हैं। सिर्फ इतना कहूंगी तेरा तुझको अर्पण।
सोमवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और उमा भारती के बीच हुए मिलाप और एक दूसरे से गले मिलकर रोने पर उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा...दो राजनीतिक साध्वियों का विलाप...!! संत समाज को सकारात्मकता देता है, जीवन को खुशी-खुशी जीने की दिशा देता है। दो राजनीतिक साध्वियों का राजनीतिक लालसा के लिए विलाप, भोपाल की जनता तय करें..।
दो राजनीतिक साध्वियों का विलाप ..।
— Jitu Patwari (@jitupatwari) April 30, 2019
संत समाज को सकारात्मकता देता है,जीवन को खुशी-खुशी जीने की दिशा देता है।
दो राजनीतिक साध्वियों का राजनीतिक लालसा के लिए विलाप, भोपाल की जनता तय करें..। pic.twitter.com/mIHOnt29eI
वहीं नवजोत सिद्धू के बयान पर भी साध्वी प्रज्ञा ने कहा, कुछ तो गड़बड़ी है जैसे ही बीजेपी का नेता कांग्रेस में जाता है देश विरोधी बातें करना शुरू कर देते हैं। बीजेपी देशभक्ति की बातें करती है पर जैसे ही नेता बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होते नेताओं का सिलेबस चेंज हो जाता है। जब तक बीजेपी में रहते हैं तो राष्ट्रभक्ति वाली बातें करते हैं और जब कांग्रेस में जाते हैं तो देश विरोधी बातें करने लगते हैं। दिग्विजय कन्हैया कुमार को लेकर उन्होंने कहा, दिग्विजय देश के टुकड़े करने वाले गैंग को समर्थन करते हैं उनकी तो संस्कृति ही यही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS