ग्वालियर में दिन दहाड़े गोलीकांड, भाजपा नेता के भाई को 5 लोगों ने गोलियों से भूना Watch Video

ग्वालियर में दिन दहाड़े गोलीकांड, भाजपा नेता के भाई को 5 लोगों ने गोलियों से भूना Watch Video
X
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बुधवार दोपहर दिन दहाड़े 5 लोगों ने भाजपा नेता के भाई पंकज सिकरवार की गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रुप से घायल पंकज को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बुधवार दोपहर दिन दहाड़े 5 लोगों ने भाजपा नेता के भाई पंकज सिकरवार की गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रुप से घायल पंकज को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पंकज की मौत की खबर लगते ही उसके साथियों ने सहारा अस्पताल में हंगामा में शुरु कर दिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला ​हजिला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां वैष्णो पुरम इलाके में दिन दहाड़े कुछ अज्ञात लोगों ने पंकज सिकरवार को गोलियों ने भून दिया। घटना के बाद घायल पंकज को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल सहारा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पंकज भाजपा नेता शैलेंद्र सिकरवार का भाई है। पंकज को गोलियां लगने की खबर के साथ ही उनके साथी अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया।

पुरानी रंजिश को दिया अंजाम

मृतक के परिजनों और पिता ने आरोप लगाया है अगर पुलिस ने समय रहते उनकी शिकायत पर ध्यान दिया होता तो आज उनका उनके साथ होता। मृतक पंकज के पिता ने कांग्रेस नेता संजय, परमाल तोमर, रमन चौहान समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना पुरानी रंजिश के चलते इन लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story